गोंडा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का दो दिवसीय प्रांत अभ्यास वर्ग सीतापुर में संपन्न हुआ। इसमें संजय यादव को गोंडा का जिला संयोजक मनोनीत किया गया। प्रांत मंत्री अंकित शुक्ल ने बताया कि कार्यक्रम में परिषद के प्रांतीय, राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने नवीन सत्र के लिए कार्यक्रम तय किए।
प्रांत संगठन मंत्री घनश्याम साहिब, प्रांत अध्यक्ष डॉ सर्वेश सिंह ने सभी जिला व विभाग के पदाधिकारियों की घोषणा की।
दायित्व व गोपनीयता की शपथ दिलाई, जिसमें गोंडा विभाग संयोजक शिवम पांडे व विभाग सहसंयोजक जयशंकर मिश्रा, विभाग प्रमुख गोंडा-बलरामपुर संतोष गुप्ता, जिला संयोजक संजय यादव, जिला सह संयोजक पीयूष राम त्रिपाठी, अमन सिंह, जिला छात्रा प्रमुख अक्षिता त्रिपाठी, प्रदेश कार्यकारिणी जितेंद्र शुक्ला, प्रदेश कार्य समिति सूरज शुक्ला, विभाग संगठन मंत्री गोंडा नगर विस्तारक अंकुर राठौर, नंदिनी नगर विस्तारक कुंवर हर्ष को पदों की जिम्मेदारी दी गई।