फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था होने पर ही बंद हो संजय सेतु

Thu, 05 Feb 2026 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात करते गोंडा के विधायक। स्रोत: सोशल मीडिया 
विज्ञापन
गोंडा। भाजपा के पांच विधायकों ने बुधवार शाम लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। घाघरा नदी पर बने संजय सेतु को मरम्मत के लिए बंद करने के प्रस्ताव पर विधायकों ने आपत्ति जताई। कहा कि जब तक वैकल्पिक मार्ग या पीपा पुल की व्यवस्था नहीं हो जाती, तब तक पुल को बंद न किया जाए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में करनैलगंज के भाजपा विधायक अजय सिंह, गौरा के विधायक प्रभात वर्मा, कटरा बाजार के बावन सिंह, तरबगंज के प्रेम नारायण पांडेय और मेहनौन के विनय कुमार द्विवेदी शामिल रहे। जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि संजय सेतु से प्रतिदिन लाखों लोगों का आवागमन होता है। पुल बंद होने की स्थिति में आमजन, व्यापारियों, मरीजों और छात्र-छात्राओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायकों की मांग को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर भी मुख्यमंत्री को मांगपत्र दिया।
करनैलगंज विधायक ने सरयू नदी की ड्रेजिंग की मांग की है। साथ ही परसपुर बालपुर मार्ग की मरम्मत को लेकर बजट जारी होने पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें