गोंडा। कौड़िया थाने में एफआईआर दर्ज होने और तैनाती स्थल से बिना सूचना के अनुपस्थित रहने पर सफाईकर्मी विजयानंद त्रिपाठी को प्रभारी डीपीआरओ जीडी जैन ने निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उन्हें झंझरी ब्लाॅक के सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) कार्यालय से संबद्ध किया गया है। प्रभारी डीपीआरओ ने बताया कि कौड़िया थाने के विवेचक राधेश्याम यादव ने विजयानंद के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की थी। इसके बाद ग्राम पंचायत रुपईडीह के सचिव ने 12 अगस्त को रिपोर्ट दी कि सफाईकर्मी एक अगस्त से तैनाती के ग्राम दुबावल में बिना सूचना के अनुपस्थित हैं। इस पर कार्रवाई की गई है। (संवाद)