फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालू खनन करने वाली मशीनें व वाहन सरयू की बाढ़ में घिरे

विज्ञापन
गोंडा में करनैलगंज बेहटा में गोंडा बाराबंकी की सीमा पर बसे ग्राम में बालू लेने जा रही ट्रैक्टर-ट् - फोटो : GONDA
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)। गोंडा-बाराबंकी की सीमा पर बसे ग्राम बेहटा के पास दो दिन पूर्व तक चले बालू खनन के अड्डे पर बालू लोड करने गए करीब आधा दर्जन ट्रक व ट्राली ट्रैक्टर के साथ बालू खनन कर रही जेसीबी, पोकलैंड मशीन सरयू की बाढ़ के पानी में समाते जा रहे हैं।
विज्ञापन

पानी बढ़ने के कारण घाघरा का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा और बालू खनन के अड्डे के चारों तरफ पानी भर गया। जिसमें करीब 4 ट्रक, दो ट्रैक्टर ट्राली, एक पोकलैंड मशीन सरयू के चौतरफा भर चुके पानी के बीच फंस गए। जिसमें सोमवार को एक ट्रैक्टर पूरी तरह घाघरा नदी में समा गया था जिसकी तलाश नही हो पाई है। बाकी वाहन भी पानी के भीतर धीरे-धीरे समाते जा रहे हैं। गुरुवार को पोकलैंड मशीन व जेसीबी से पानी के भीतर फंसे वाहनों को निकालने का काम चल रहा था मगर शाम तक वाहनों को निकाले जाने की में सफलता नहीं मिली। वही नदी का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है। पानी में फंसे आधा दर्जन वाहनों को निकालने की जद्दोजहद तेजी से चल रही है। मगर संसाधनों के अभाव में वाहनों को निकाल पाना लोगों के लिए मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें