फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 5300 लोगों की सेंपलिंग, रूपईडीह ब्लाक सबसे अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले में दो महीने पहले कोरोना का पहला मरीज सामने आया था। इसके पहले से ही विभिन्न ब्लॉकों में टीमों को लगाकर कोरोना संदिग्धों की पहचान के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई थी। कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आये लोगों की कांटेक्ट ट्रेसिंग और उनकी सैंपलिंग कराने के निर्देश भी दिये गये थे। अब लॉकडाडन को लगभग 80 दिन से अधिक का समय बीत चुका है। इस दौरान जिले के विभिन्न ब्लॉकों की अलग-अलग तस्वीर सामने आ रही है। अब तक जिले में 5 हजार से अधिक लोगों की सैंपलिंग कराई गई है। इसमें जिले का रूपईडीह ब्लॉक सबसे अव्वल रहा है।
विज्ञापन

गुरुवार को सीडीओ की अगुवाई में जिले के सभी सीएचसी के अधीक्षकों को बुलाया गया था और उनसे सीएचसी की रिपोर्ट पर चर्चा भी की गई। बता दें कि जिले में अब तक 16 ब्लॉकों और नगर क्षेत्र से कुल 5334 लोगों की सैंपलिंग कराई गई है। जिले की सीएचसी वार समीक्षा में पता चला कि रूपईडीह ब्लॉक की स्थिति सबसे अच्छी है। यहां की टीम ने कांट्रैक्ट ट्रेसिंग और सैंपलिंग में काफी बेहतर काम किया है। यहां पर जिले में सबसे अधिक 680 लोगों की सैंपलिंग कराई गई है।
नगर क्षेत्र में अब तक 1624 की टेस्टिंग हुई
शहर के रानीबाजार मोहल्ले में पहला केस 31 मई को सामने आया था। इसके बाद रेलवे के तीन जीआरपी सिपाही और एक गार्ड कोरोना संक्रमित हुआ था। जिसके बाद शहर में सैंपलिंग और कांटेक्ट ट्रेसिंग बढ़ा दी गई है। अब तक नगर क्षेत्र में कुल 1624 लोगों की सैंपलिंग कराई जा चुकी है। बता दें शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में अब रेंडम सैंपलिंग का काम भी शुरू हो गया है जिसके लिए जिला स्तर पर चार टीमें बनाई गई हैं।
विज्ञापन

ब्लॉकवार सैंपलिंग का आंकड़ा
बभनजोत 160
बेलसर 131
करनैलगंज 365
हलधरमऊ 214
इटियाथोक 226
कटराबाजार 228
मनकापुर 270
मसकनवा 277
मुजेहना 335
नवाबगंज 72
पंडरीकृपाल 75
परसपुर 161
काजीदेवर 279
रूपईडीह 680
तरबगंज 144
वजीरगंज 93
नगरीय क्षेत्र 1624
सभी ब्लॉकों को कार्य में सुधार के निर्देश
सभी कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम के लिए जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्सा अधीक्षकों को बुलाया गया था। सभी से ब्लॉक स्तर पर लगाई गई टीमों के कार्य की समीक्षा की गई। जिसमें कांटेक्ट ट्रेसिंग और सैंपलिंग के कार्यों की समीक्षा की गई। रूपईडीह ब्लॉक की टीम का कार्य सबसे बेहतर पाया गया है। अन्य सभी से कार्यों में सुधार लाने को कहा गया है। -शशांक त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें