फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बी कॉम्प्लेक्स की दवा का भी नमूना फेल, वितरण पर रोक

Mon, 03 Feb 2025 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। सरकारी अस्पतालों में मरीजों को मिलने वाली बी कॉम्प्लेक्स दवा की गुणवत्ता जांच रिपोर्ट में फेल साबित हुई है। औषधि निरीक्षक के निर्देश पर मेडिकल कॉलेज समेत सभी सरकारी अस्पतालों में इस दवा के वितरण पर रोक लगा दी गई है। इससे पहले एक अन्य दवा का सैंपल फेल हो चुका है।
विज्ञापन

पांच अक्तूबर 2024 को औषधि निरीक्षक रजिया बानो ने मेडिकल सप्लाइज कॉर्पोरेशन के गोदाम का औचक निरीक्षण कर बी कॉम्प्लेक्स बैच नंबर वीबीटी-2433 का नमूना लिया लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा था। इंदौर के मॉडर्न लैबोरेटरी में मार्च 2024 में बनी दवा की एक्सपायरी तिथि फरवरी 2026 है। जांच के बाद संबंधित बैच नंबर की दवा गुणवत्ताविहीन पाई गई, जिससे एक फरवरी से इसके वितरण पर रोक लगा दी गई है। औषधि निरीक्षक ने संबंधित दवा के वितरण पर रोक लगाने को लेकर कॉर्पोरेशन गोदाम प्रभारी को पत्र लिखा है।
गोदाम प्रभारी मनीष उपाध्याय ने बताया कि औषधि निरीक्षक का पत्र मिला है। जिसके क्रम में मेडिकल कॉलेज, महिला अस्पताल, सीएचसी व पीएचसी के अधीक्षकों को पत्र लिखकर वितरण न करने की अपील की गई है। कॉर्पोरेशन के गुणवत्ता नियंत्रक विभाग को पत्र लिखकर मार्गदर्शन मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें