यूथ हास्टल्स एसोसिएशन द्वारा बीते दिन बलरामपुर माडर्न इंटर कॉलेज में गणेश शंकर दूबे स्मारक अंतरविद्यालयीय विविधा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विद्यालयों के 236 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता का चल वैजयंती पुरस्कार शारदा पब्लिक स्कूल को प्रदान किया गया।
गणेश शंकर दूबे स्मारक अंतरविद्यालयीय विविधा प्रतियोगिता का शुभारंभ यूथ हास्टल एसोसिएशन आफ इंडिया के संस्थापक डॉ. वीके शुक्ला ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में समीक्षा श्रीनेत्र को प्रथम, रीचा सिंह को द्वितीय व अर्चिता द्विवेदी को द्वितीय पुरस्कार दिया गया।
क्विज में पायनियर पब्लिक स्कूल की टीम ने प्रथम, माडर्न इंटर कॉलेज की टीम ने द्वितीय एवं शारदा पब्लिक स्कूल की टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया।
रंगोली प्रतियोगिता में जीसस एंड मैरी स्कूल की अनुष्का अग्रवाल को प्रथम, केंद्रीय विद्यालय की श्रेया संतोष को द्वितीय व जीसस एंड मैरी स्कूल की खुशबू अग्रवाल को तृतीय पुरस्कार मिला।
एकल फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में आयुष पांडेय ने प्रथम, अंश चावला ने द्वितीय व तेजस्वनी उपाध्याय ने तृतीय पुरस्कार हासिल किया।
सीनियर वर्ग में प्रशांत कुमार शुक्ला ने प्रथम, स्नेहा द्विवेदी ने द्वितीय तथा अक्षय शुक्ला ने तृतीय पुरस्कार जीता। कलश सजाओ प्रतियोगिता में शैलजा पांडेय ने प्रथम, मुस्कान वैश्य ने द्वितीय तथा विशाखा कसौधन ने तृतीय पुरस्कार हासिल किया।
विजेताओं को यूथ हास्टल्स एसोसिएशन द्वारा पुरस्कार व प्रमाण पत्र दिया गया। इस दौरान बलरामपुर ताइक्वांडो टीम के 10 खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने के लिए सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ-साथ तमाम विद्यालयों के शिक्षक भी मौजूद रहे।