फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूक बधिर से करा लिया बैनामा

विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)। जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन शनिवार को तहसील करनैलगंज में हुआ। इसके अलावा अन्य तहसीलों में भी आयोजन हुए। करनैलगंज तहसील में डीएम के सामने कई मामले आए। करनैलगंज कोतवाली अंतर्गत ग्राम कुंवरपुर अमरहा निवासी पप्पू व उसके परिजनों के साथ मारपीट मामले में कोतवाल करनैलगंज द्वारा प्रभावी कार्यवाही न करने पर डीएम ने इंस्पेक्टर को फटकार लगाई।
विज्ञापन

ग्राम करूआ पाण्डेपुर निवासी शेष कुमार पाण्डेय ने शिकायत की कि विपक्षियों ने उसके मूक बधिर भाई की जमीन का अवैध रूप से बैनामा करा लिया है। इस पर डीएम ने एआईजी स्टाम्प को मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में बिना सूचना के गैरहाजिर एक्सईएन ग्रामीण अभियंत्रण विभाग का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। बालपुर-कटरा बाजार मार्ग का निर्माण कार्य तीन माह में भी न कराने पर कारण बताओ नोटिस जारी कर ठेकेदार की जमानत राशि जब्त करने तथा ब्लैक लिस्ट करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

अनुपस्थित एक्सईएन पीडब्ल्यूडी-2 को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया है। ग्राम कचनापुर कुतुबपुर निवासी गौरव सिंह ने शिकायत किया कि उसके गांव में बिना सड़क निर्माण कार्य कराए ही पैसा निकाल लिया गया है। इस पर डीएम ने बीडीओ करनैलगंज को जांच करने को कहा और शिकायत सही पाए जाने पर दोषियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के साथ ही वसूली कराने के आदेश दिए हैं।
ग्राम मनकापुर करनैलगंज निवासी राजेंद्र सिंह जो विगत ढाई वर्षों से खतौनी में नाम दर्ज कराने के लिए तहसील के चक्कर लगा रहा था, को आधे में नाम दर्ज कराकर खतौनी की प्रमाणित प्रति दिलाई। डीएम ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से कहा कि वह स्थायी एवं अस्थाई गौ आश्रय स्थलों का निरीक्षण करें, उनमें क्षमता के अनुरूप आवारा गोवंशों को संरक्षित कराएं।
जिला पूर्ति अधिकारी, एडीओ एजी तथा एडीओ पंचायतों को गौ आश्रय स्थलों पर हर गोवंश के लिए जूट के बोरे की व्यवस्था कराने को कहा। इस अवसर पर एएसपी शिवराज, एसडीएम करनैलगंज हीरालाल, सीएमओ डा. आरएस केसरी, सीओ करनैलगंज मुन्ना उपाध्याय, डीएफओ आरके त्रिपाठी, तहसीलदार पुष्कर मिश्रा, जिला उद्यान अधिकारी मृत्युंजय कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी रवीन्द्र सिंह राठौर, जिला कृषि अधिकारी जेपी यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें