फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को किया नमन

Sat, 27 Jul 2024 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। 51वीं यूपी बटालियन एनसीसी की तरफ से एमएलके पीजी कॉलेज सभागार में शुक्रवार को कारगिल विजय दिवस पर रजत जयंती समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में देश के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों को नमन करते हुए उनकी वीरगाथा का वर्णन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि मेजर जनरल (रिटायर्ड) एसके राव, सदर विधायक पल्टूराम, प्राचार्य प्रो. जेपी पाण्डेय, प्रधानाचार्य हरि प्रकाश वर्मा, केपी यादव व राकेश प्रताप सिंह व नगरपालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह ने किया। मेजर जनरल (रिटायर्ड) एसके राव ने कहा कि जरूरी नहीं है कि हम सभी सीमा पर जाकर ही देश के लिए कुछ कर सकते हैं। अंडर ऑफिसर वीरेंद्र की टीम ने फौजी जीवन पर आधारित नाटक को खूब सराहा। वहीं सीनियर अंडर ऑफिसर दीपिका सिंह की टीम ने प्रस्तुत समूह नृत्य ने कार्यक्रम में समा बांधा। कारगिल विजय दिवस पर आधारित मूवी भी दिखाया गया। इस दौरान कैडेटों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया गया। संचालन लेफ्टिनेंट डॉ. देवेन्द्र कुमार चौहान ने किया। लेफ्टिनेंट कर्नल अनुराग गंजवार, एनसीसी अधिकारी मेजर वंदना पाण्डेय, लेफ्टिनेंट मदन लाल व लेफ्टिनेंट शशांक आदि मौजूद रहे।
नाटक के माध्यम से शहीदों को किया यादः वात्सलय इंटरनेशनल स्कूल में कारगिल विजय दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में श्रेयांश, जैकलिन, कान्हा व सीमा ने नाटक प्रस्तुत कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। जैश, श्रृष्टि आर्य, गुंजन, निधि व अभय कारगिल विजय दिवस पर चित्र बनाकर सबका दिल जीत लिया। प्रबंधक आशुतोष शुक्ला ने कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। एसएसबी कैंप के ऑफिसर विजय सिंह ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें