फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: तमंचे के बट से सेल्समैन पर हमला, 70 हजार की नकदी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। गोंडा-लखनऊ हाईवे पर लालपुर चंद्रभान गांव के पास शुक्रवार देर रात दो बाइकों पर सवार पांच बदमाशों ने शराब की दुकान के सेल्समैन पर तमंचे की बट से हमला कर 70 हजार रुपये लूट लिए। वारदात के बाद बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। घायल सेल्समैन की तहरीर पर नगर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


करनैलगंज के बालपुर बाजार निवासी अंकित गुप्ता रुद्रपुर बिसेन स्थित कंपोजिट शराब की दुकान पर सेल्समैन हैं। शुक्रवार देर रात वह साथी सेल्समैन शिव प्रकाश तिवारी के साथ दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। लालपुर चंद्रभान गांव के पास पहुंचते ही पीछा कर रहे दो बाइकों पर सवार पांच बदमाशों ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें रोक लिया।

अंकित के मुताबिक, विरोध करने पर एक बदमाश ने तमंचे की बट से उनके सिर पर कई वार किए। इससे वह घायल हो गए। इसके बाद बदमाशों ने जान से मारने की धमकी देकर उनका बैग छीन लिया। बैग में शराब बिक्री के 70 हजार रुपये रखे थे। छीनाझपटी के दौरान अंकित ने बदमाशों की एक बाइक की चाबी निकाल ली। इसके बाद तीन बदमाश एक बाइक से और दो बदमाश दूसरी बाइक छोड़कर पैदल भाग गए।
विज्ञापन


अंकित ने बताया कि दो बदमाश हेलमेट पहने थे, जबकि तीन ने गमछे से चेहरा ढक रखा था। छीनाझपटी के दौरान एक बदमाश का गमछा खुल गया। नगर कोतवाल विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है।

सीसीटीवी फुटेज के सहारे बदमाशों की तलाश

पुलिस ने करीब 25 कैमरों की फुटेज खंगाली
लूट की सूचना के बाद पुलिस ने अंबेडकर चौराहे से हाईवे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। लखनऊ रोड पर अस्पताल के गेट और पेट्रोल पंपों पर लगे करीब 25 कैमरों की फुटेज खंगाली जा चुकी है। हालांकि, अभी तक बदमाशों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस हाईवे पर बदमाशों के आने-जाने के रास्ते और फुटेज में दिखने वाले संदिग्धों की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें