तरबगंज। कोतवाल केके त्रिपाठी ने बताया कि दुर्जनपुर घाट निवासी अशोक सिंह ने 13 जनवरी की रात सेल्समैन विनय कुमार मिश्र से 30 हजार रुपये लूट की सूचना दी थी। जांच में मामला संदिग्ध पाया गया। कड़ाई से पूछताछ में सेल्समैन विनय ने बताया कि ऑनलाइन गेम में हारी रकम की भरपाई के लिए उसने बिक्री की रकम अपने खाते में जमा कर दी और पुलिस को गुमराह किया। आरोपी सेल्समैन विनय को गिरफ्तार कर लिया गया है। (संवाद)