फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: देव दीपावली पर 5100 दीपों से जगमग हुआ सकरौरा घाट

Thu, 06 Nov 2025 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
भंभुआ/करनैलगंज। कार्तिक पूर्णिमा पर बुधवार को धार्मिक संस्था धर्मरक्षा सेतु संगठन की ओर से सकरौरा घाट पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। महिलाओं और बच्चों ने घाट की सीढ़ियों पर रंग-बिरंगी आकर्षक रंगोलियां बनाईं। इसके बाद संगठन के कार्यकर्ताओं ने 5100 दीप प्रज्ज्वलित कर पूरे घाट को मनमोहक रोशनी से आलोकित कर दिया।
विज्ञापन


संस्थापक विशाल कौशल और कनक बिहारी दास के निर्देशन में 51 आरती थालों से मां सरयू की भव्य महाआरती संपन्न हुई। दीपों की झिलमिलाहट और गूंजते भजनों से घाट का वातावरण भक्तिमय हो उठा। इसके बाद रंग-बिरंगी आतिशबाजी ने दिवाली का उल्लास बढ़ा दिया।
कार्यक्रम में प्रयागराज से पधारे संतों की उपस्थिति से माहौल और भी आध्यात्मिक हो गया। श्रद्धालुओं ने दीपदान कर पुण्य अर्जित किया और मां सरयू से क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर संजीव मोदनवाल, अरमान पुरवार, भरतलाल, अनुज, अनोखेलाल, मोहित, चंदा, संतोष, रामानंद, सागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें