फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमिश्नर व डीआईजी से मिलेंगे संत

Tue, 13 Oct 2015 11:28 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री पंच निरवानी हनी अखाड़ा के साधुओं की एक टोली गुरुवार को देवीपाटन मंडल के आयुक्त व डीआईजी से मिलकर गोंडा नगर पालिका के अध्यक्ष (पावरसीज) रूपेश कुमार उर्फ निर्मल श्रीवास्तव का मुद्दा उठाएगी। साथ ही जिला प्रशासन की तरफ से पालिकाध्यक्ष के हो रहे उत्पीड़न को बंद करने की गुहार लगाएगी।
विज्ञापन


पालिकाध्यक्ष निर्मल की मां पूनम देवी ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें नहीं सुनी गईं तो इसके विरोध में 27 अक्तूबर को विधानभवन के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

 मंगलवार को पालिकाध्यक्ष रूपेश कुमार की मां पूनम देवी की ओर से कहा गया है कि 15 अक्तूबर को श्री पंच निरवानी हनी अखाड़ा हनुमानगढ़ी अयोध्या के महंत धर्मदास के नेतृत्व में साधुओं की एक टोली उनके पुत्रों निर्मल व विमल पर जिला प्रशासन की ओर से किए जाने वाले अत्याचार व जुल्म के विरोध में मुलाकात करेगी।
विज्ञापन


गोंडा में बीते दिनों जो आगजनी व उपद्रव की घटना हुई, उसके तमाम पीड़ितों को अभी तक कोई मुआवजा नहीं दिया गया है। निर्मल की मां का कहना है कि अगर उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं की गईं तो 27 अक्तूबर को विधानभवन के सामने प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें