फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन को मुख्यमंत्री कोष से मिलेगी मदद

Sun, 01 May 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
विज्ञापन
जायजा लेतीं डीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अभिभावकों में जागरूकता की कमी से कुपोषण जैसी गंभीर बीमारी पर अंकुुश नहीं लग पा रहा है। विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम के साथ सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को भी कुपोषण खत्म करने के लिए संकल्प लेना होगा। डेढ़ वर्षीय सचिन को दिल के इलाज के लिए डीएम ने मुख्यमंत्री राहत कोष से मदद दिलाने का भरोसा दिया। उन्होंने एसडीएम व चिकित्सक को प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


शनिवार को डीएम प्रीति शुक्ला ने श्रीदत्तगंज ब्लॉक के कोल्हुई बिनहौनी व उतरौला ब्लॉक के बड़हरा कोट गांव का ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवस के अवसर पर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने दोनों गांवों में कराए जा रहे विकास कार्यों की हकीकत भी जानी।

कोल्हुई बिनहौनी गांव में तैनात एएनएम, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों व सहायिकाओं को डीएम ने निर्देश दिया कि हर घर में पोषाहार, स्वास्थ्य संबंधी दवाएं, किशोरी, गर्भवती महिलाओं व बच्चों को पोषण युक्त भोजन की जानकारी देकर बच्चों का वजन लेकर कुपोषण की जांच करें। निरीक्षण के दौरान देर से पहुंचने पर डीएम ने डॉ. एनके पांडेय के खिलाफ नाराजगी जताई।
विज्ञापन


बीडीओ डीडी सिंह को डीएम ने निर्देश दिया कि ब्लॉक के सभी ग्राम पंचायतों में तालाबों व जलाशयों में तत्काल पानी भरवाए। चौपाल के दौरान डीएम ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

चौपाल का संचालन डीपीओ वीरेंद्र कुमार तिवारी ने किया। उतरौला ब्लॉक के बड़हरा कोट गांव में डीएम ने निरीक्षण कर सफाई देखी और एएनएम सेंटर का निरीक्षण किया।

डीपीआरओ उपेंद्र राज सिंह को डीएम ने निर्देश दिया कि जिले के सभी ग्राम पंचायतों में निजी शौचालयों का निर्माण कराकर स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने में जुट जाए। एसडीएम उतरौला रामकेर यादव को फाइल तैयार कराने और चिकित्सक को एंबुलेंस आदि की सेवा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें