फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राइडर बलरामपुर ने जीता मैच

Wed, 20 Jan 2016 12:01 AM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्र भारत इंटर कॉलेज में खेले जा रहे शहीद डीएसपी जियाउल हक मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में राइडर बलरामपुर की टीम ने मैच जीत पर अगले दौर में प्रवेश कर लिया। टूर्नामेंट में मंगलवार को कोयलाबास किंग नेपाल एवं राइडर बलरामपुर के बीच मैच खेला गया।
विज्ञापन


बल्लेबाजी करते हुए राइडर बलरामपुर की टीम ने 7 विकेट पर 114 रन बनाये। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोयलाबास किंग नेपाल की टीम 86 रनों पर ही आउट हो गई।

28 रन से मैच जीतकर राइडर बलरामपुर की टीम ने अगले दौर में प्रवेश किया। इश्तियाक को मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

मंगलवार को दूसरे मैच में आरएमसीसी बलरामपुर एवं नियाजी क्रिकेट क्लब उतरौला के बीच मुकाबला होना था लेकिन आरएमसीसी की टीम के नहीं पहुंचने से नियाजी क्लब को वाकओवर दे दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें