फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्योग स्थापना की जागरूकता के लिए आयोजित हो कार्यक्रम- आयुक्त

विज्ञापन
गोंडा में उद्योग बंधु की बैठक करते कमिश्नर - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। मंडल के सभी जनपदों में उद्योगों की स्थापना व विकास के दृष्टिगत दिसंबर में व्यापारियों व उद्यमियों के लिए एक कार्यक्रम आयोजित कर विशेष जागरूकता पैदा की जाय। इस कार्यक्रम में व्यापारियों, उद्यमियों व लीड बैंक प्रबंधकों के साथ ही मंडल के सभी जनपदों में उद्योग विभाग के माध्यम से उद्योग स्थापित करने वाले उद्यमियों को भी आमंत्रित किया जाय। यह निर्देश आयुक्त एसवीएस रंगाराव ने आयुक्त सभागार में आयोजित मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक में दिए हैं।
विज्ञापन

आयुक्त ने बुधवार को प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना व ओडीओपी व अन्य योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में आयुक्त ने निर्देशित किया कि निवेश मित्र पोर्टल पर आवेदन पत्रों को समय से अपलोड कर दिया जाय ताकि विभागीय कार्यवाही समय से हो सके। उन्होंने जनपद श्रावस्ती के मिनी औद्यौगिक आस्थान इकौना के उच्चीकरण के लिए शेष राशि अवमुक्त करने के लिए अर्धशासकीय पत्र भेजने के निर्देश दिए। दीपक अग्रवाल इंडस्ट्रीज खैरा, गोंडा के प्रकरण में दीपक अग्रवाल से यह पत्र प्राप्त होने पर कि अब उनकी समस्या का समाधान हो गया है, प्रकरण को निक्षेपित कर दिया गया।
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत मंडल के लक्ष्य 175 के सापेक्ष 683 आवेदन पत्र बैंकों को भेजे गए जिसमें बैंकों द्वारा 94 आवेदन पत्रों को स्वीकृत किया गया और 81 आवेदकों को ऋण वितरण किया गया। 53 मामलों में मार्जिन मनी अवमुक्त की गई है। इसी प्रकार मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत मंडल में लक्ष्य 240 के सापेक्ष बैंकों द्वारा 454 आवेदन पत्र भेजे गए जिसमें 90 आवेदन पत्रों पर बैंकों द्वारा स्वीकृति दी गई तथा 46 पर ऋण वितरण की कार्यवाही हुई और 17 मामलों में मार्जिन मनी अवमुक्त की गई। ओडीओपी योजनान्तर्गत मंडल के लक्ष्य 160 के सापेक्ष 256 आवेदन बैंकों को भेजे गए जिसमें 32 पर स्वीकृति व 19 आवेदन पत्रों में ऋण वितरण की कार्यवाही हुई। बैठक में जेडी उद्योग एचपी सिंह, ज्वॉइंट कमिश्नर वाणिज्य कर डीपी सिंह, आरएम यूपीसीडा, परिक्षेत्रीय अधिकारी ग्रामोद्योग, चीफ इंजीनियर विद्युत रामस्वरूप, उपायुक्त उद्योग अश्वनि कुमार, एलडीएम दशरथी बेहरा, श्रम प्रवर्तन अधिकारी योगेश दीक्षित सहित मंडल के जनपदों के एलडीएम, श्रम प्रवर्तन अधिकारी व उपायुक्त उद्योग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें