फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: शस्त्र पूजन कर मनाया आरएसएस का स्थापना दिवस

Sun, 13 Oct 2024 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। दशहरा पर शनिवार को जयप्रभा ग्राम के चिंमय ग्रामोदय विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शस्त्र पूजन के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान जिलेभर के 350 से अधिक स्वयंसेवकों ने भगवा ध्वज के सामने अखंड भारत का संकल्प लिया। जिला कार्यवाह अश्वनी ने बताया कि विजयदशमी के दिन ही संघ की स्थापना हुई थी। संघ की स्थापना के आज 99 वर्ष पूरे हो गए हैं। संघ के स्वयंसेवक निरंतर समाज के प्रति अहम योगदान दे रहे हैं। प्रांत प्रचारक कौशल ने भगवान श्रीराम की तरह मर्यादा में रहकर बुराई से लड़ने व अच्छाई के साथ चलने का आह्वान किया। विभाग प्रचारक प्रवीण व जिला प्रचारक अनिल ने स्वयंसेवकों को अखंड भारत का संकल्प दिलाया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप, दीनदयाल शोध संस्थान के सचिव रामकृष्ण तिवारी, श्रीमान सिंह, रमापति त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें