फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: गन्ना किसानों को किया 96.27 करोड़ का भुगतान

Thu, 02 Jan 2025 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बभनान (गोंडा)। बभनान चीनी मिल ने गन्ना पेराई सत्र 2024-25 में 21 दिसंबर तक किसानों के बैंक खाते में 96.27 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया है। महाप्रबंधक गन्ना दिनेश कुमार राय ने बताया कि 29 दिसंबर तक कुल 33.53 लाख क्विंटल गन्ने की खरीद की गई है। जिसके सापेक्ष में 21 दिसंबर तक 96.27 करोड़ रुपये का भुगतान गन्ना किसानों के बैंक खाते में किया गया है। उन्होंने बताया कि सात सहकारी गन्ना विकास समितियों के माध्यम से गन्ने की खरीद की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें