फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: नौकरी के नाम पर 13.77 लाख रुपये हड़पे

Sun, 01 Sep 2024 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। देहात कोतवाली क्षेत्र के मूड़ाडीहा गांव में स्कूल का संचालन करने वाले एक व्यक्ति ने धानेपुर के बाबागंज कस्बे के रहने वाले एक युवक को लिपिक की नौकरी दिलाने का झांसा देकर 13.77 लाख रुपये वसूल लिए। उसने युवक को बीएसए के हस्ताक्षर वाला फर्जी नियुक्ति पत्र भी जारी कर दिया, लेकिन जब सच्चाई का पता चला तो युवक के होश उड़ गए। कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ ठगी का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


धानेपुर थाना क्षेत्र के बाबागंज कस्बे के रहने वाले अतुल कुमार गुप्ता ने बताया कि देहात कोतवाली क्षेत्र के मूड़ाडीहा गांव निवासी संजय भारती अपने गांव में ही संजय गांधी स्मारक लघु माध्यमिक विद्यालय का संचालन करता है। अतुल का कहना है कि वर्ष 2015 में आरोपी संजय ने उससे संपर्क किया और उसे अपने स्कूल में लिपिक की नौकरी देने का झांसा दिया। आरोपी ने उसे बीएसए व स्कूल प्रबंधक के हस्ताक्षर वाला नियुक्ति पत्र भी जारी कर दिया लेकिन न तो उसे नौकरी मिली और न ही वेतन मिला। अतुल का कहना है कि स्थायी नौकरी के नाम पर संजय ने वर्ष 2018 से 2021 तक कई किस्तों में 16.47 लाख रुपये वसूल लिए।
नौकरी न मिलने पर जब अतुल ने तगादा किया तो आरोपी ने 2.70 लाख रुपये उसके खाते में वापस कर दिए और 10 लाख रुपये का चेक दिया। पीड़ित ने जब चेक को बैंक में लगाया तो वह बाउंस हो गया। अतुल का आरोप है कि जब वह बकाया 13.77 लाख रुपये मांगने गए तो संजय ने जान से मारने की धमकी दी। मामले में अतुल ने कोर्ट के आदेश पर धानेपुर थाने में संजय भारती के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें