खरगूपुर इमलिया में बारिश में गिरी छत।
कस्बे से सटे खरगूपुर इमिलिया निवासी रामसूरत वर्मा (40), पत्नी रीना देवी (38) और बेटी खुशबू (8) अपने पक्के मकान में सो रहे थे। शुक्रवार भोर चार बजे अचानक मकान की छत भरभराकर ढह गई और तीनों लोग मलबे में दब गए। तेज आवाज सुनकर गांव के धनीराम वर्मा, स्वामीनाथ, ननके और रामराखन सोनकर आदि मौके पर पहुंचे। उन्होंने कड़ी मशक्कत से तीनों को मलबे से निकाला। घायल अवस्था में एंबुलेंस से स्थानीय सीएचसी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने पति-पत्नी को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
क्षेत्रीय लेखपाल आत्माराम वर्मा ने बताया कि मकान की क्षति का आकलन करके प्रशासन को रिपोर्ट भेज दी है। (संवाद)