फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 1,128 ग्राम सुरक्षा समितियां गठित

Fri, 19 Sep 2025 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। चोरी की अफवाहों पर अंकुश के लिए पुलिस ने 1,128 गांवों में सुरक्षा समितियों का गठन किया है। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि इन समितियों से अफवाहें रोकने में पुलिस को मदद मिलेगी। समिति के सदस्य गांव में होने वाली गतिविधियों की जानकारी देंगे। ऐसे में पुलिस को अपराध व अपराधियों पर समय रहते प्रभावी कार्रवाई करने में मदद मिलेगी। ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्य स्थानीय पुलिस के संपर्क में रहकर गांवों में रात्रि गश्त भी करेंगे, जिससे अफवाहों व असामाजिक गतिविधियों पर लगाम लगेगी। एसपी का कहना है कि अगर कोई झूठी सूचना देता है तो उसे छह माह से दो साल तक के कारावास या पांच हजार रुपये अर्थदंड अथवा दोनों सजा हो सकती हैं। ऐसे में बिना तथ्यों की जांच किए कोई भी झूठी सूचना न दे वरना कार्रवाई हो सकती है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें