फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी रात गिरी मकान की छत, दबकर व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश के चलते मकानों के गिरने का सिलसिला जारी है। नरौरा भर्रापुर गांव में शुक्रवार की रात एक मकान की छत गिरने से मलबे में दबकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। गनीमत रही कि परिवार के अन्य लोग घर पर मौजूद नहीं थे। बड़ा हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन

इटियाथोक विकास खंड के ग्राम नरौरा भर्रापुर के रहने वाले रहमतुल्ला (55) अपने घर में गुरुवार की रात सो रहे थे। रहमतुल्लाह का पुत्र सोबत किसी काम से अपने परिवार के साथ बाहर गया था। घर पर सिर्फ रहमतुल्लाह ही मौजूद थे। रात तकरीबन दो बजे अचानक मकान की छत गिर गई।
करीब 10 साल पहले बनवाया गया था। मकान गिरने की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान हरि शंकर सोनी ने बताया कि रहमतुल्लाह की मलबे में दबने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिससे उनकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दूबे ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें