फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से ढही छत, मलवे में दबकर युवती घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबागंज (गोंडा)। सीरबनकट गांव में बुधवार की सुबह बारिश के दौरान एक घर की छत अचालक ढह गई। जिससे चपेट में आने से एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे एंबुलेंस से सीएचसी मुजेहना ले जाया गया। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

धानेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सीर बनकट के मजरा उमादत्त पुरवा के रहने वाले छोटकन की पत्नी सावित्री घर में सुबह नौ बजे खाना पका रही थी। इसी दौरान ेसके घर की छत अचानक ढह गई। जिससे मलवे में दबकर वह गंभीर रूप से घायल हो गई। गांव के लोग दौड़े और उसे मलवे के नीचे से निकाला गया।
108 एंबुलेंस से उसे सीएचसी मुजेहना ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर हल्का लेखपाल केशव चरण लाल ने भी गांव पहुंचकर जायजा लिया। लेखपाल ने बताया कि रिपोर्ट बनाकर तहसील प्रशासन को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें