फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से टकराई बाइक, पति की मौत, पत्नी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा में बभनान- छपिया मार्ग पर छपिया थाने के समीप पतिजिया नरायनपुर मोड़ के पास सोमवार की दोपहर अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराकर गढ्ढे में गिर गई। जिससे पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां पति को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थाना छपिया क्षेत्र के सोनबरसा गांव के रहने वाले रज्जब अली पुत्र छिनकान पत्नी फातिमा बेगम के साथ सोमवार की दोपहर परसा तिवारी स्थित बैंक गए थे। वहां से दोनों छपिया जा रहे थे। तभी बभनान-मसकनवा मार्ग पर पतिजिया मोड़ पर बाइक अनियंत्रित हो कर पेड़ से टकराकर गड्ढे में जा गिरी।
हादसे की सूचना पर पहुंचे एसओ संजय तोमर ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने रजब अली को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष छपिया ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया कि 15 दिन पहले युवक मुंबई से आया था। वह मुंबई में सिलाई का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें