फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बस स्टेशन में रोडवेज के गार्ड को दौड़ाकर पीटा

Tue, 25 Feb 2025 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। रोडवेज बस स्टेशन में सोमवार रात 11 बजे कैश रूम के पास बैठे संदिग्ध युवक को गार्ड ने वहां से जाने को कहा तो वह भिड़ गया। युवक ने अपने साथियों को बुलाकर गार्ड को दौड़ाकर पीटा। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


परिवहन निगम के केंद्र प्रभारी रवींद्र कुमार दूबे ने बताया कि सोमवार रात गार्ड राम अनुज की ड्यूटी थी। वह परिसर में निगरानी कर रहे थे। तभी एक युवक मोबाइल पर बात करते हुए कैश रूम के पास बैठ गया। गार्ड ने उसे यात्री प्रतीक्षालय में जाने के लिए कहा तो वह झगड़ा करने लगा। युवक ने खुद को बस संचालक का भतीजा बताते हुए धमकी दी। इसके बाद गार्ड शिकायत करने के लिए रोडवेज पुलिस चौकी पर चला गया। मगर वहां पुलिसकर्मी नहीं मिले। इसी दौरान आरोपी युवक ने दो साथियों को बुला लिया और गार्ड के लौटते ही पिटाई शुरू कर दी। यात्रियों के बीचबचाव कराने पर आरोपी बाइकों से भाग गए। पूरी वारदात सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई है।
नगर कोतवाल संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि केंद्र प्रभारी की तहरीर पर तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सीसीटीवी फुटेज से पहचान कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें