फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: ढाई घंटे थमे रहे रोडवेज बसों के पहिये

Wed, 27 Dec 2023 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। मंगलवार की आधी रात शुरू हुआ कोहरे का कहर बुधवार की सुबह तक रहा। इसके कारण सुबह ढाई घंटे तक रोडवेज बसों के पहिए थमे रहे। सुबह सात बजे दृश्यता मिलने के बाद बसें रवाना की गईं।
विज्ञापन

लखनऊ, कानपुर, अयोध्या, बहराइच व उतरौला को जाने वाली 27 बसें ढाई घंटे देरी से चलीं। इससे यात्रियाें को भटकना पड़ा।
बता दें कि रोडवेज बस स्टेशन से हररोज परिवहन निगम और अनुबंधित बसों से 15 हजार लोग यात्रा करते हैं। सुबह साढ़े चार बसे से बसों को संचालन शुरू होता है।
एआरएम रोडवेज कपिलदेव ने बताया कि कोहरे में बसों के संचालन पर मुख्यालय से रोक लगाई गई है। मंगलवार की आधी रात से कोहरा शुरू हो गया था।
बुधवार की सुबह भी घना कोहरा छाया रहा। सुबह साढ़े चार बजे शुरू होने वाला बसों का संचालन कोहरे के कारण सुबह सात बजे दृश्यता मिलने के बाद शुरू हो सका। इसी बीच प्रमुख स्थानों को जाने वाली 27 बसें ढाई घंटे की देरी से चलाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें