फोटो-37-गोंडा-बहराइच मार्ग पर चिलबिला खत्तीपुर गांव के पास ह
रुपईडीह। देहात कोतवाली के चिलबिला खत्तीपुर के पास गोंडा से बहराइच जा रही रोडवेज बस आगे जा रहे टेंपो में पीछे से टकरा गई। इससे टेंपो में सवार एक किसान की सड़क पर गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मोतीगंज के विद्यानगर निवासी पवन कुमार ने बताया कि उसके ससुर देहात कोतवाली के भट्ठा बेसियाचैन निवासी निबरे चौहान (56) बुधवार की सुबह इलाज कराने मेडिकल कॉलेज गए थे। वहां से दोपहर में टेंपो से वापस लौट रहे थे। तभी देहात कोतवाली के चिलबिला खत्तीपुर के पास गोंडा से बहराइच जा रही रोडवेज बस आगे जा रहे टेंपो में पीछे से टकरा गई। इससे वह सड़क पर जा गिरे। सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई। पवन ने बताया कि ससुर के मौत की सूचना पर मौके पर पहुंचे तो पता चला कि हादसे के बाद चालक बस लेकर मौके से भाग गया। देहात कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है, मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
परिवार में मचा कोहराम
मृतक के पांच बेटियां लक्ष्मी, नीतू, रिंका देवी, विनीता, प्रीति और दो बेटे अमरेश और कुलदीप हैं। सभी की शादी हो चुकी है। दोनों बेटे बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। मौत की सूचना पर पत्नी सुषमा और बेटी रिंका मौके पर पहुंच गईं। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।