फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: डंपर से टकराई रोडवेज बस, 12 यात्री घायल

Sat, 20 Jun 2026 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियाडीह। अयोध्या मार्ग पर भगोहर जमादारपुरवा के पास शनिवार शाम बहराइच डिपो की बस और डंपर की टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार 12 लोग घायल हो गए। रोडवेज बस बहराइच से अयोध्या की ओर जा रही थी।
विज्ञापन

हादसे में बस में सवार वजीरगंज के डेलई शुकुलपुरवा पूरेडाढू निवासी उमेश शुक्ला, बहराइच के चिलवरिया निवासी लालजी, उनकी पत्नी गीता व बेटा गोलू, नगर कोतवाली के मालवीयनगर निवासी जितेंद्र कुमार राव, पत्नी गौरी राव, अयोध्या निवासी पवन कुमार, पत्नी डाली कुमारी, पुत्री पल्लवी, पुत्र शिवांश, दीप्ति पांडेय, नवाबगंज के तुरकौली निवासी मनु प्रताप घायल हो गए। घायलों का सीएचसी में इलाज कराया गया। थानाध्यक्ष विपुल पांडेय ने बताया कि प्राथमिक इलाज के बाद सभी को घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें