फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: वैन में रोडवेज बस ने मारी टक्कर, तीन बच्चे जख्मी

Tue, 18 Jul 2023 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
गोंडा-लखनऊ मार्ग पर बस की टक्कर से क्षतिग्रस्त वैन। - संवाद
विज्ञापन
गोंडा। करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र में गोंडा-लखनऊ मार्ग पर घिवपुरवा मोड़ के पास मंगलवार दोपहर स्कूली बच्चों को लेकर जा रही वैन में रोडवेज बस ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि चार बच्चे बाल-बाल बच गए। घायल तीनों बच्चों को बालपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के परसा गोड़री गांव स्थित हरिकृष्ण ओझा पब्लिक स्कूल से मंगलवार दोपहर छुट्टी होने पर सात बच्चे वैन में बैठकर घर जाने के लिए निकले थे। गोंडा-लखनऊ मार्ग पर घिवपुर मोड़ के पास बाराबंकी डिपो की रोडवेज बस ने वैन में पीछे से टक्कर मार दी। इससे वैन सड़क किनारे पलट गई। हादसा होते देख आसपास के लोग दौड़े और वैन से बच्चों को निकाला गया।
हादसे में वैन सवार घिवपुरवा की रहने वाली पहली की छात्रा मुस्कान (7), दूसरी के छात्र शाकिर (8) व नर्सरी का छात्र रुद्र शुक्ल (5) गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों बच्चों को एंबुलेंस से बालपुर के निजी अस्पताल भेजा गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी विनय पांडेय ने बताया कि वैन में कुल सात बच्चे सवार थे। हादसे में तीन घायल हुए हैं और चार बच्चे बाल-बाल बच गए। बस चालक व परिचालक को हिरासत में लिया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
हरिकृष्ण ओझा पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश ओझा ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वैन स्कूल में नहीं लगी है। ये उनकी निजी वैन है। गर्मी अधिक होने के चलते बच्चों के वैन से घर भेजा गया था। इसी दौरान हादसा हो गया। तीनों बच्चों की हालत में सुधार है।

एआरटीओ (प्रवर्तन) शैलेंद्र तिवारी ने बताया कि गोंडा-लखनऊ मार्ग पर हादसे में तीन बच्चों के घायल होने की सूचना मिली है। वैन के दस्तावेज की जांच की गई है। सभी दस्तावेज दुरुस्त हैं। मगर वैन का स्कूली वाहन के तौर पर पंजीयन नहीं है। ऐसे में स्कूली बच्चों को वैन से नहीं लाना चाहिए था। स्कूल प्रबंधन को हिदायत दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें