फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: नहीं कराई सड़क की मरम्मत, उसी गड्ढे में पलटा ट्रक

Thu, 02 Jul 2026 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
बेलसर में हादसे के बाद माैके पर जांच करते अफसर।
विज्ञापन
बेलसर/झंझरी/गोंडा। ट्रक पलटने से तीन मजदूरों की मौत के मामले में शुरुआती जांच में जल जीवन मिशन के तहत खोदी सड़क को पाटने में हुई लापरवाही को वजह माना जा रहा है। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के निर्देश पर हादसे के बाद एआरटीओ, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और यातायात पुलिस की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


जांच में पता चला है कि सड़क की पटरी खोदकर पाइपलाइन बिछाई गई थी, लेकिन कार्यदायी संस्था ने खोदाई के बाद मानक के अनुरूप भराई नहीं कराई। बारिश के कारण मिट्टी बह जाने से सड़क के किनारे गहरे गड्ढे हो गए थे। इन्हीं गड्ढों में ट्रक का पहिया उतरने से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।

एआरटीओ आरसी भारतीय ने बताया कि पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता प्रमोद त्रिपाठी और यातायात विभाग की टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। जांच में स्पष्ट हुआ कि गांव में बने ओवरहेड टैंक तक जलापूर्ति के लिए सड़क किनारे पाइपलाइन बिछाई गई थी।
विज्ञापन


पाइप डालने के बाद पटरी की ठीक से मरम्मत नहीं की गई। हाल में हुई बारिश के दौरान मिट्टी खेतों में बह गई और गड्ढे हो गए। संयुक्त टीम अपनी रिपोर्ट डीएम को सौंपेगी। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें