फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपोत्सव को लेकर बंद किया गया अयोध्या मार्ग

विज्ञापन
फोटो-12-गोंडा के नवाबगंज में अयोध्या दीपोत्सव को लेकर सरयू पुल पर तैयारियों का जायजा लेते डीआईजी। - - फोटो : GONDA
विज्ञापन
नवाबगंज (गोंडा)। अयोध्या में आगामी रविवार को होने वाले दीपोत्सव को लेकर देवीपाटन मंडल के डीआईजी उपेंद्र कुमार अग्रवाल, डीएम डॉ. उज्जवल कुमार ने शिवदयालगंज से अयोध्या जाने वाले मार्ग व सरयू पुल का निरीक्षण किया। दीपोत्सव में सुरक्षा को लेकर रविवार तक शिवदयालगंज से अयोध्या नए घाट मार्ग को बंद करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि अयोध्या में दीपोत्सव के दौरान बाहरी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। यह प्रतिबंध मंगलवार से लागू होकर रविवार की रात्रि तक जारी रहेगा। यातायात को सुगम बनाने के लिए कटरा शिवदयालगंज से फोरलेन हाईवे की ओर रूट डायवर्जन किया गया है। अयोध्या की सीमा पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती का निर्देश दिया। इसके बाद वह अयोध्या के राम कथा पार्क में होने वाली की बैठक में भाग लेने के लिए अयोध्या चले गए।
अयोध्या में हर वर्ष दीपावली पर होने वाले दीपोत्सव को लेकर नवाबगंज क्षेत्र में भी काफी उत्साह रहता है। दीपोत्सव स्थल नए घाट से गोंडा जिले की सीमा सटी होने से सुरक्षा की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। उधर, डीएम ने भी पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें