फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: हाईवे के सभी अवैध कट होंगे बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। कलेक्ट्रेट सभागार में बीते शनिवार को जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। जिसमें सड़क हादसों के रोकने के लिए नियमों को पालन कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

बैठक में जिलाधिकारी ने सड़क हादसों पर रोक लगाए जाने को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए। कहा कि गांव एवं कस्बों से सीधे हाईवे पर आने वाली सड़कों पर टेबल टॉप स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं, ताकि कोई भी वाहन तेज गति से हाईवे पर ना आ सके। कहा कि अभियान चलाकर हाईवे के सभी अवैध कटो को पूर्ण रूप से बंद किया जाए एवं वैध कट पर सभी जरूरी साइन प्रदर्शित किए जाएं।
उन्होंने ब्लैक स्पॉट में सुधार करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सीएमओ को निर्देश दिए कि हाईवे किनारे स्थित अस्पतालों के डॉक्टरों को इमरजेंसी ट्रामा सर्विस के लिए प्रशिक्षित किया जाए, जिससे हादसा न होने पर मरीज को बेहतर से बेहतर इलाज मिल सके। बैठक में एएसपी शिवराज, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि वर्मा, नगर मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता, एआरटीओ परिवर्तन शैलेंद्र तिवारी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें