गोंडा। सड़कों के निर्माण की गुणवत्ता को अब जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार खुद परख रहे हैं। उन्होंने बृहस्पतिवार को तरबगंज से अमदही बंधा मार्ग की जांच की। सड़क निर्माण की गुणवत्ता व चौड़ाई की नाप कराई।
साथ ही सड़क को कटवाकर नमूना लिया। विभाग से जांच कराकर रिपोर्ट मांगी है।
त्वरित आर्थिक विकास योजना से 13.800 किलोमीटर तरबगंज-अमदही बंधा मार्ग का निर्माण 38.56 करोड़ रुपये से हुआ है।
डीएम ने सड़क की जांच की और कहा कि सड़क निर्माण के समय गुणवत्ता एवं समय का विशेष ध्यान रखा जाय, ताकि सामग्री गुणवत्तापूर्ण रहे। निरीक्षण के दौरान डीएम ने सड़क निर्माण को देखकर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए एक्सईएन ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को निर्माण कार्यों में सुधार लाने के निर्देश दिए।