फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में आर्यनगर चौराहे पर धंस गई सड़क, हादसे का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। तीन दिन से हो रही बारिश से करोड़ों से बनी सड़क नहीं झेल पा रही है। इसके पीछे कारण यह है कि सड़कों के किनारे बने गड्ढों को भरा नहीं गया। बारिश से गड्ढों का आकार बढ़ गया।
विज्ञापन

प्रमुख सड़कों पर खतरा बढ़ गया है। बारिश के कारण आर्यनगर चौराहा पर बड़े गड्ढे हो गए। इससे हादसे का खतरा बढ़ गया है। गोंडा-बहराइच मार्ग पर कस्बा आर्यनगर चौराहे पर बीचोंबीच सड़क बड़े गड्ढे में तब्दील हो गई है।
पीडब्ल्यूडी विभाग अनदेखी कर रहा है, बारिश के कारण धीरे-धीरे गड्ढा बड़ा हो गया है। लगभग एक फीट गड्ढा काफी दूर तक फैल चुका है। लोग अचानक गिर कर चोटिल हो जाते हैं।
विज्ञापन

कुछ लोगों ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को गड्ढे के बारे में अवगत कराया लेकिन विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। तीन माह पहले गोंडा-बहराइच मार्ग पर मिश्रौलिया क्रासिंग पर ओवरब्रिज बनना शुरू हुआ। आने जाने वाले बड़े वाहन को वाया कटरा होते हुए मोड़ दिया गया है।
चौराहे के मोड़ पर सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। लोग आदि दिन चोटिल हो रहे हैं। चौराहे पर विद्युत पोल को नहीं हटाया गया। शुक्रवार को कस्बा निवासी अजय कुमार तिवारी चुच्चू, विजय कुमार तिवारी ताई, ग्राम प्रधान प्रेम नाथ चौरसिया, बाबू राम कश्यप, रेनू शुक्ला, नानबच्चा वर्मा, सर्वेश कुमार वर्मा, रामकरन चौबे, विद्या प्रकाश चतुर्वेदी, सुरेश कुमार पांडे, सत्य प्रकाश पांडे, देव प्रकाश पांडे, ने सड़क के गड्ढे भरवाने के लिए जिलाधिकारी से अनुरोध किया है। गोंडा-बहराइच, आर्यनगर-कर्नलगंज जाने वाले लोगों के वाहन अक्सर इन गड्ढों में फंस जाते हैं।
जनपद में जितनी सड़कें बनी हैं यदि उनकी मरम्मत समय-समय पर होती रहे तो शायद सड़क कभी खराब न हो। लेकिन विभाग तब चेतता है जब सड़कों पर छोटा गड्ढा बड़े गड्ढे के रूप में तब्दील हो जाता है और कोई बड़ी घटना हो जाती है। तब विभाग इस ओर ध्यान देता है।तब तक वह सड़क पूरी तरफ खराब हो चुकी होती है।
आर्यनगर-करनैलगंज मार्ग के छिरास, उमरिया, कौड़िया गांव, तिलका, रायपुर फकीर,धोबहाराय, चन्दवतपुर, फिरोजपुर तरहर तथा महादेवा गांव के पास सड़क पर बड़ा गड्ढा हो गया है।
सड़क को बने मात्र दो वर्ष हुए हैं। जैसे ही सड़क पर जगह-जगह छोटे गड्ढे हो, उन्हें तत्काल भर दिया जाए तो सड़क कभी खराब नहीं होगी। लोक निर्माण विभाग के अधिकारी कर्मचारी ध्यान नहीं देते हैं, तब तक पूरी सड़क टूट चुकी होती है और आने जाने वाले लोग इन सड़कों पर गिरकर अपनी जान जान भी गंवा चुके होते हैं।
विज्ञापन

इनसेट
सड़क का निरीक्षण उन्होंने कर लिया है और मेट को गड्ढा भरने के लिए निर्देश दिया गया है। सभी गड्ढों को शीघ्र ही भरा दिया जाएगा।
- उपेंद्र कुमार, - अवर अभियंता लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें