फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू में उफान से बाढ़ का खतरा बढ़ा,प्रशासन सतर्क

विज्ञापन
गोंडा में तरबगंज के ऐली परसौली में बाढ़ का निरीक्षण करते डीएम। -संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। बारिश के बाद सरयू नदी में उफान से बाढ़ का खतरा एक बार फिर मंडराने लगा है। तरबगंज के ऐलीपरसौली के पास भिखारीपुर-सकरौर तटबंध से नदी सटकर बह रही है। बांध में कटान की स्थिति न होने पाए, इसके लिए प्रशासन सजग हो गया है। शुक्रवार को जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार ने ऐलीपरसौली पहुंचकर बांध की स्थिति को देखा।
विज्ञापन

उन्होंने बाढ़ कार्य खंड के अधिकारियों से कहा कि बांध की सुरक्षा में सतर्कता बरतें। तहसील प्रशासन को सतत निगरानी के साथ ही बाढ़ से प्रभावित होने की आशंका वाले गांवों में राहत कार्य के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए।
बता दें कि सरयू नदी खतरे के निशान से 69 सेमी ही दूर है। भिखारीपुर- सकरौर तटबंध के पास नदी की रफ्तार तेज हो गई है। ऐलीपरसौली के पास स्थिति गंभीर होने पर डीएम ने अधिकारियों के साथ पहुंचकर जानकारी की।
विज्ञापन

ग्रामीणों से बाढ़ से होने वाली समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। मौके पर सीडीओ गौरव कुमार, अपर जिला अधिकारी सुरेश कुमार सोनी, उप जिलाधिकारी तरबगंज शत्रोहन पाठक, एक्सईएन बाढ़ खंड विश्वनाथ शुक्ला, जिला आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव, एसओ उमरीबेगमगंज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें