फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘प्रगति’ अभियान में इनामों की बौछार से सराबोर हुए खिलाड़ी

Sat, 10 Sep 2016 12:05 AM IST
गोंडा
विज्ञापन
गोंडा के रुपईडीह ब्लॉक की फरेंदा शुक्ल में प्रतिभागियों को वितरित किए गए प्रमाणपत्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रगति अभियान के तहत आयोजित दूसरे चरण की खेलकूद प्रतियोगिता में शुक्रवार को विवादित न्याय पंचायतों की खेल प्रतियोगिताएं कराई गई। प्रतियोगिता के समापन के बाद हुई इनामों की बौछार से  खिलाड़ी सराबोर हो उठे। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। मेडल व प्रमाण पत्र पाकर खिलाड़ियों के चेहरे खिल उठे। 
विज्ञापन


प्रगति अभियान के दूसरे चरण की खेल प्रतियोगिता में कई गांवों में विवाद के कारण खेल प्रतियोगिताओं को स्थगित कर दिया गया था। शुक्रवार को इन ग्राम पंचायतों में  वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

उमरी बेगमगंज के चार न्याय पंचायतों का खेल बड़नापुर गंाव में आयोजित किया गया गया। जिसमें अमदही, माधवपुर, बेलसर व बरौली की टीमों के खिलाड़ियों ने अपना दम दिखाया। वरिष्ठ अध्यापकों व ग्राम प्रधानों की मौजूदगी में हुई इस प्रतियोगिता में कबड्डी में न्याय पंचायत बेलसर में मुजेड की टीम ने बाजी मारी।
विज्ञापन


इसी तरह अमदही में नियावा,माधवपुर मे लौव्वाटेपरा व बरौली न्याय पंचायत में सोनौली मोहम्मदपुर के खिलाड़ियों ने अपनी जीत का परचम लहराया। विजेता टीमों के खिलाड़ियों को ग्राम प्रधान आलोक पांडेय, रितेश सिंह राजू सिंह व सुपर जोनल नरेंद्र सिंह, जोनल राजेश कुमार पांडेय, सेक्टर प्रभारी राजेश सिंह व अंशिका सिंह ने पुरस्कृत कर सम्मानित किया।

परसपुर के न्याय पंचायत नीरपुर ख्याला में आयोजित खो-खो प्रतियोगिता में मंगुरा की बालिकाओं की टीम ने जीत दर्ज की। टीम के खिलाड़ियों प्रिया पांडेय, अमिता पांडेय, कुमुद, कल्पना सिंह, मुस्कान, प्रिया मिश्रा, निशी, प्रतिमा उपाध्याय, दिव्या, शालिनी व प्रियंका को न्याय पंचायत समन्वयक अशोक कुमार पांडेय व ग्राम प्रधान दृगपाल गुप्ता, ओमप्रकाश पांडेय, विश्वनाथ मिश्रा, कृष्ण नरायन तिवारी व गुडलेश उपाध्याय ने मेडल देकर सम्मानित किया।

परसपुर के ही मगुरा में 15 सौ मीटर की दौड़ में शुभम उपाध्याय व शौरभ मिश्रा ने जीत दर्ज की। न्याय पंचायत रूपईडीह में आयोजित बालिका वर्ग की दौड़ की प्रतियोगिता में सरहरा की रजनी शर्मा व फंरेदा शुक्ल की मुन्नी देवी ने बाजी मारी।

लंबी कूद में रूबी देवी अव्वल रही। कबड्डी में फरेंदा शुक्ल की टीम ओवरऑल चैंपियन रही। यहां के बालक व बालिका वर्ग की दोनों टीमों ने कबड्डी की प्रतियोगिता में जीत हासिल की। न्याय पंचायत मुडेरवा माफी में आयोजित सौ तीटर की दौड़ में ज्योतिदास व अंकित यादव,बालिका सीनियर वर्ग में गीता ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें