पंचायत चुनाव कराने को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग के हाथ मजबूत किए जा रहे हैं। आयोग के निर्देश पर जिलाधिकारी ने ब्लॉकवार रिटर्निंग अफसरों की तैनाती कर दी है। जिले के सभी 16 विकास खंडों पर जिला स्तरीय अधिकारियों को रिटर्निंग अफसर (आरओ) बनाया गया है।
पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से रणभेरी बजने ही वाली है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो 17 से 20 सितंबर के बीच कभी आयोग अधिसूचना जारी कर सकता है। अभी हाल ही में आयोग ने जिला प्रशासन को पंचायत चुनाव समय से व निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए अलर्ट जारी किया था।
आयोग के फरमान को समय से पूरा कराने के लिए जिला प्रशासन ने भी अब कमर कसना शुरू कर दिया है। नामांकन पत्र मंगाने के साथ अब ब्लॉकवार आरओ की तैनाती भी कर दी है। इस बाबत सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि आयोग के निर्देश के क्रम में सभी तैयारियां पूरी करने के लिए काम शुरू हो चुका है।
ब्लाॅकवार तैनात किए गए रिटर्निंग अफसर ब्लॉक नाम पद झंझरी अनिल कुमार कृषि प्रसार अधिकारी मुजेहना राजेश रावत जिला भूमि संरक्षण अधिकारी रूपईडीह पीएन सिंह जिला गन्ना अधिकारी इटियाथोक आरपी यादव सीवीओपंडरी कृपाल राघवेंद्र सिंह एआरओ कोऑपरेटिवमनकापुर सत्येंद्र सिंह डीडी रेशम छपिया गोपाल ओझा एसडीओ बभनजोत योगेंद्र सिंह भूमि संरक्षण अधिकारी सरयू नहरकरनैलगंज धनन्जय सिंह जिला कृषि रक्षा अधिकारी परसपुर एसके अग्रवाल अधीक्षण अभियंता निर्माण हलधरमऊ श्रवण कुमार डीडी कृषि तरबगंज राकेश गुप्ता जिला समाज कल्याण अधिकारी कटरा बाजार अशोक कुमार सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी निर्माण बेलसर अरुण कुमार मिश्रा एआईजी स्टांप वजीरगंज राजेश उपाध्याय डिप्टी आरएमओनवाबगंज वीरेंद्र दूबे डीआईओएस