फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गला दबाकर की गई थी सेवानिवृत्त शिक्षक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबहाबाजार (गोंडा)। रामापुर गांव के रहने वाले सेवानिवृत्त शिक्षक रामलोचन मिश्र की गला दबाकर हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से पहले ही अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में शिक्षक की गला दबाकर हत्या करने का खुलासा किया था। सेवानिवृत्त शिक्षक के चिकित्सक बेटे ने मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना कौड़िया में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना कौड़िया क्षेत्र के रामापुर गांव के रहने वाले सेवानिवृत्त शिक्षक रामलोचन मिश्र अपने घर पर अकेले रहते थे। उनकी दो मंगलवार की देर रात किसी ने गला दबाकर हत्या कर दी थी। बुधवार को उनके घर दूध देने पहुंचे दूधिए ने उन्हें आवाज लगाई। मगर जवाब ने मिलने पर पड़ोस में रह रहे उनके भतीजे अशोक मिश्र को बुुलाकर बताया। इस बीच भतीजे व गांव के लोगों ने दरवाजा तोड़ा तो उनका शव पड़ा मिला था, गले व चेहरे पर चोट के निशान मिले थे। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
अमर उजाला ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से पहले ही सेवानिवृत्त शिक्षक की गला दबाकर हत्या करने का खुलासा किया था। मामले में सेवानिवृत्त शिक्षक के चिकित्सक बेटे डॉ. आरपी मिश्र ने थाना कौड़िया में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सेवानिवृत्त शिक्षक की गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई है। थाना प्रभारी बीएन सिंह ने बताया कि हत्या से जुड़े हर पहलू को खंगाला जा रहा है। शिक्षक के बेटे ने भूमि विवाद का मामला भी बताया है। भूमि विवाद से जुड़े लोगों से भी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें