फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सेवानिवृत्त दरोगा के बेटे ने खुद को गोली से उड़ाया

Thu, 10 Jul 2025 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
आशुतोष सिंह उर्फ मंटू। फाइल फोटो 
विज्ञापन
मोतीगंज (गोंडा)। महेवा गोपाल निवासी सेवानिवृत्त दरोगा ठाकुर बख्श सिंह के बेटे आशुतोष सिंह उर्फ मंटू (45) ने पारिवारिक कलह के चलते बुधवार रात 11 बजे तमंचे से अपने सीने में गोली मारकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ मौका मुआयना करके छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन

मोतीगंज इंस्पेक्टर अरविंद यादव ने बताया कि आशुतोष नशे के आदी थे। इसके चलते उनका आए दिन परिजनों से झगड़ा होता था। इसी वजह से आशुतोष की पत्नी अमिता नवाबगंज के पड़ाव मोहल्ला स्थित मायके में रह रही थीं। आशुतोष के पिता यूपी पुलिस में उपनिरीक्षक पद से छह साल पहले सेवानिवृत्त हुए हैं। वर्ष 2000 में आशुतोष सीआरपीएफ में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे, लेकिन प्रशिक्षण के दौरान ही इस्तीफा देकर घर आ गए थे। इसके लिए सीआरपीएफ मुख्यालय से 65 हजार रुपये की रिकवरी का आदेश आया था। जिसे आशुतोष के पिता ने जमा किया था। इसके बाद से आशुतोष गांव में ही रहकर खेती करते थे।
विज्ञापन

आशुतोष के परिवार में माता-पिता के साथ ही पत्नी अमिता सिंह, बेटा राज (20) व बेटी गुनगुन (16) हैं। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।
इंस्पेक्टर ने बताया कि आशुतोष ने किन कारणों से खुदकुशी की और उनके पास तमंचा कैसे आया? इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें