फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान

Sat, 07 May 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
सम्मानित बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पूर्व माध्यमिक विद्यालय छावनी सरकार व प्राथमिक विद्यालय छावनी सरकार के परिसर में शनिवार को समारोह आयोजित कर दोनों विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन


झंझरी शिक्षा क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय छावनी सरकार व प्राथमिक विद्यालय छावनी सरकार के परिसर में शिक्षक एवं मेधावी सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

समारोह की मुख्य अतिथि बनघुसरा की एनपीआरसी ज्ञानमती व विशिष्ट अतिथि पूर्व बीआरसी एसपी सिंह रहे। समारोह में शत-प्रतिशत उपस्थित रही छात्रा प्रतिभा त्रिपाठी, अच्छे आचरण के लिए विशाल, इसराइल, संजीव, नगमा सहित अन्य छात्र-छात्राओं को पूर्व माध्यमिक विद्यालय छावनी सरकार की प्रधानाध्यापिका रीता मिश्रा ने सम्मानित किया।
विज्ञापन


उन्होंने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि शिक्षा सत्र में स्कूल से एक दिन भी न गायब रहने वाले, अच्छे आचरण करने वाले व मेधावी छात्र-छात्राओं को हर साल सम्मानित किया जाएगा।

इस दौरान सेवानिवृत्त हुई शिक्षिका रश्मि त्रिपाठी, पुष्पा, युसूफ, सत्या वशिष्ठ को भी उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर संध्या त्रिपाठी, सविता तिवारी, अनामिका शुक्ला, मनीषा सिंह, चंदा सिंह, नेहा सिंह, अनिल मिश्र आदि रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें