फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: लोकतंत्र को मजबूत करने का लिया संकल्प

Sat, 24 Jan 2026 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में अ​धिकारियों व कर्मचारियों को शपथ दिलातीं डीएम प्रियंका निरंजन। स्रोत: सूचना विभा
विज्ञापन
गोंडा। राष्ट्रीय मतदाता दिवस शनिवार को मनाया गया। सरकारी कार्यालयों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की जानकारी दी गई। अधिकारियों और कर्मचारियों ने निष्पक्ष, निर्भीक एवं प्रलोभन-मुक्त मतदान की शपथ ली। मंडलायुक्त कार्यालय में आयुक्त शशिभूषण लाल सुशील ने अफसरों व कर्मियों को शपथ दिलाई। कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस का उद्देश्य स्पष्ट करते हुए कहा कि विशेषकर युवाओं को मतदान के महत्व से अवगत कराना और उन्हें लोकतांत्रिक प्रक्रिया में जोड़ना इस दिवस की प्रमुख जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों से मतदाता सहभागिता बढ़ाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में एसपी विनीत जायसवाल ने ग्रैंड परेड रिहर्सल में अधिकारी व कर्मचारियों को लोकतंत्र में आस्था रखते हुए स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण निर्वाचन में मताधिकार प्रयोग करने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें