पुलिस कार्यालय का निरीक्षण करते एसपी अभिषेक झा।
गोंडा। पुलिस कार्यालय में बुधवार को एसपी अभिषेक ने विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय की व्यवस्थाओं, अभिलेखों के रखरखाव और लंबित मामलों की समीक्षा की। कार्यालय के कामकाज में डिजिटल माध्यम का अधिक से अधिक इस्तेमाल करने के निर्देश दिए।
एसपी ने वाचक कार्यालय, अकाउंटेंट शाखा, सीसीटीएनएस, प्रधान लिपिक, जनसुनवाई और आईजीआरएस समेत अन्य शाखाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और लंबित प्रकरणों की समीक्षा की।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यालय के अधिक से अधिक कार्य डिजिटल माध्यम से किए जाएं। ऑनलाइन पोर्टल और सॉफ्टवेयर पर सूचनाएं समय से अपडेट करने के साथ डिजिटल अभिलेखों को भी अपडेट रखा जाए।