फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री ने दिया इस्तीफा

Mon, 01 Aug 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला/गोंडा।
विज्ञापन
विज्ञापन
आयुक्त के गोद लिए गांव में केंद्र संचालन में लापरवाही बरतने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री ने कार्रवाई की चेतावनी के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उसने अपना इस्तीफा जिला कार्यक्रम अधिकारी को भेज दिया है। 
विज्ञापन


देवीपाटन मंडल के आयुक्त सुधीर कुमार दीक्षित ने कुपोषण को मिटाने के लिए चल रही मुहिम के क्रम में पंडरीकृपाल ब्लॉक  के दत्तनगर विशेन गांव को गोद ले रखा है। 16 जून को आयुक्त ने इस गांव का निरीक्षण किया था। आंगनबाड़ी केंद्र दत्तनगर विशेन द्वितीय पर केंद्र संचालन में अनियमितता मिली थी।

केंद्र पर तैनात आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री रेखा सिंह ने सफाई देते हुए बीमारी की बात आयुक्त को बताई थी। साथ ही दोनों आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में अनियमितता सामने आई थी। इस पर आयुक्त ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को एक सप्ताह में केंद्र संचालन की व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


26 जुलाई को जब मंडलायुक्त ने दोबारा इस आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया तो स्थिति में सुधार नहीं मिला। केंद्र संचालन में खामी मिलने पर दत्तनगर विशेन द्वितीय आंगनबाड़ी केंद्र पर तैनात कार्यकर्त्री रेखा सिंह ने फिर बीमारी का हवाला देकर सफाई दी, जिस पर आयुक्त ने कार्यकर्त्री को फटकार लगाते हुए अवकाश लेकर आराम करने की सलाह दी थी।

साथ ही डीपीओ से केंद्र संचालन के लिए जिम्मेदार आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री समेत बाल विकास परियोजना अधिकारी व मुख्य सेविका के खिलाफ कार्रवाई कर रिपोर्ट तलब की थी। आयुक्त के कड़े तेवरों के बाद कार्यकर्त्री रेखा ने बीमारी का हवाला देकर पद से इस्तीफा दे दिया। डीपीओ मनोज कुमार राव ने कार्यकर्त्री के इस्तीफे की पुष्टि करते हुए बताया कि इस्तीफा अभी स्वीकार नहीं किया गया है। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें