फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या की दर्ज थी रिपोर्ट, जिंदा मिली महिला

Thu, 06 Aug 2015 11:13 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दो माह से लापता महिला को पुलिस ने बुधवार को चेन्नई से पकड़ लिया। महिला के भाई ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए उसकी बहन को प्रताड़ित कर उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए  धानेपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महिला के मिलने के बाद पुलिस ने हत्या जैसे संगीन अपराध में ससुराल वालों को फंसाने की साजिश रचने के आरोपी भाई के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की है।  
विज्ञापन


धानेपुर थाना क्षेत्र के उज्जैनीकला गांव के रहने वाले झिनकू यादव ने बीती 27 मई को थाने में अपने बहनोई रमेश यादव निवासी छेदी पुरवा समेत ससुराल के पांच लोगों के खिलाफ उसकी बहन शीला को दहेज के लिए प्रताड़ित कर उसकी हत्या कर गायब करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

थानाध्यक्ष धानेपुर देवेंद्र पांडेय ने बताया कि झिनकू के मोबाइल से उसके रिश्तेदारों के नंबर पर होने वाली बातचीत की पड़ताल की गई तो शीला के चेन्नई में होने का पता चला। एसओ ने बताया कि पुलिस टीम भेजकर शीला को चेन्नई से पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ ने बताया कि ससुराल वालों को हत्या जैसे संगीन अपराध में फंसाने की साजिश रचने वाले भाई के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें