फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: झूठी निकली लूट की सूचना

Wed, 28 Oct 2026 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मनकापुर। मनकापुर-मसकनवा मार्ग पर अमवा जंगल के पास सात हजार रुपये लूट की सूचना पुलिस की जांच में झूठी निकली। पुलिस के अनुसार, युवक ने पुराने विवाद में एक परिचित को फंसाने और बहन की रकम हड़पने के लिए झूठी कहानी गढ़ी थी।
विज्ञापन


भरथीपुर मसकनवा निवासी पिंटू शर्मा फेरी लगाकर कपड़े बेचते हैं। उन्होंने मंगलवार देर शाम पुलिस को बताया कि वह अपनी बहन रामरानी से 12 हजार रुपये लेकर धानेपुर बाजार जा रहे थे। पिंटू ने दावा किया कि मनकापुर-मसकनवा मार्ग पर बाइक सवार तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया और पिटाई करके सात हजार लूटकर भाग गए। पुलिस ने पिंटू से पूछताछ की और उनकी जेब से पांच हजार रुपये बरामद किए। उनके बयानों और मौके की परिस्थितियों में विरोधाभास मिलने पर पुलिस को संदेह हुआ। मेडिकल जांच में पिंटू के नशे में होने की पुष्टि हुई। उनके शरीर पर पिटाई से चोट के कोई निशान नहीं मिले। पुलिस की पूछताछ में पिंटू की मां प्रभावती ने बताया कि उनकी बेटी मायके में ही है। पिंटू उसी से रुपये लेकर गया था। बेटे का मोबाइल फोन भी गुम है।

सीओ उदित नारायण पालीवाल ने बताया कि पिंटू ने पुराने विवाद के चलते एक परिचित को फंसाने की योजना बनाई थी। साथ ही, वह अपनी बहन से लिए गए रुपये भी हड़पना चाहता था। इन्हीं इरादों से उसने लूट की झूठी कहानी गढ़ी थी। पुलिस जांच में साजिश की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें