फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमएस सहित चार पर केस

Sun, 05 Jul 2015 12:22 AM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रमेश प्रताप सिंह की पत्नी का गलत इलाज, जांच व आपरेशन मामले को लेकर चल रहा अधिवक्ताओं का आंदोलन शनिवार को रंग लाया। इस मामले में जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आशुतोष, चिकित्सक डॉ.आरपी मिश्र, डॉ.रेनू अग्रवाल व डॉ. आलोक श्रीवास्तव पर नगर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन


बार एसोसिएशन के महामंत्री रहस्य बिहारी मिश्र ने बताया कि गत 12 जून से चल रहे अधिवक्ताओं के आंदोलन के क्रम में शनिवार को अधिवक्ता पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। यहां अपर पुलिस अधीक्षक आरके सिंह से मिलकर अपनी मांग रखी।

इस पर अधिवक्ता रमेश सिंह की पत्नी का गलत इलाज, जांच व आपरेशन के दोषी जिला असस्पताल के सीएमएस डॉ. आशुतोष, चिकित्सक डॉ. आरपी मिश्र, डॉ. रेनू अग्रवाल व डॉ. आलोक श्रीवास्तव के विरुद्ध नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। अंत में वकीलों की सभा हुई जिसमें आंदोलन की सफलता के लिए बार एसोसिएशन के अध्यक्ष माधवराज मिश्र ने आभार जताया।
विज्ञापन


इस दौरान सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष उपेंद्र मिश्र, महामंत्री आनंदराज सिंह,बार एसोसिएशन के महामंत्री रहस्य बिहारी मिश्र सहित कई वरिष्ठ अधिवक्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें