फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: फर्जी चेक से भुगतान मामले में रिपोर्ट दर्ज

Thu, 27 Aug 2026 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। कोतवाली नगर क्षेत्र के पटेल नगर निवासी एक व्यक्ति ने परिचित पर बैंक खाते और चेक का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपी ने विश्वास में लेकर उसके बैंक खाते से जुड़े दस्तावेज और चेक हासिल किए और बाद में उनका गलत इस्तेमाल किया।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता रऊफुर्रहमान के मुताबिक उसका भारतीय स्टेट बैंक में चालू खाता है। आरोप है कि मोहल्ले में रहने वाला रशीद उसके साथ काम करने लगा। इसी दौरान उसने भरोसे में लेकर कुछ चेक अपने पास रख लिए। वर्ष 2022 में आरोपी ने कुछ चेक गुम होने की बात कहकर उनका भुगतान रुकवा दिया। आरोप है कि इसके बावजूद बाद में वर्ष 2024 और 2026 में पुराने चेकों में से एक-एक चेक बैंक में लगाकर भुगतान कराने का प्रयास किया गया।

इस संबंध में शिकायतकर्ता को आठ जुलाई को नोटिस भी भेजा गया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि वर्ष 2025 में खाता दोबारा चालू कराने के नाम पर आरोपी ने उसका आधार कार्ड, पैन कार्ड, फोटो और स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर भी ले लिए। आरोप है कि इनका भी दुरुपयोग किया जा रहा है। कोतवाली नगर पुलिस ने आरोपी रशीद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें