फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: केंद्र प्रभारी पर गबन का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। धान खरीद मामले में लापरवाही बरतने व निरीक्षण में स्टॉक कम मिलने पर शनिवार को क्रय केंद्र प्रभारियों पर कार्रवाई की गई। वजीरगंज साधन सहकारी समिति पर बने पीसीयू के केंद्र प्रभारी सुधीर कुमार तिवारी पर गबन का मुकदमा दर्ज कराया गया। साथ ही 15 अन्य क्रय केंद्र प्रभारियों को कारण बताओ नोटिस दी गई।
विज्ञापन

जिले के दौरे पर आए धान खरीद के नोडल अधिकारी व विशेष सचिव खाद्य एवं रसद अतुल सिंह के निरीक्षण में बड़ी खामियां सामने आई। वजीरगंज के साधन सहकारी समिति परसिया पर बने पीसीयू के क्रय केंद्र पर अभिलेखों के अनुसार 1599.60 क्विंटल धान की खरीद की गई थी। जिसमें 320 क्विंटल धान को कुटाई के लिए राइस मिल भेजना दर्शाया गया। जिसके अनुसार स्टाक में 698 बोरी धान होना चाहिए। निरीक्षण के दौरान 382 बोरी धान ही पाया गया।
इस प्रकार 316 (126.40 क्विंटल) बोरी धान का पता नहीं चल सका। पूछे जाने पर क्रय केंद्र प्रभारी की ओर से संतोषजनक जवाब भी नहीं दिया गया। विशेष सचिव के निर्देश जिला प्रबंधक पीसीयू जितेंद्र कुमार वर्मा ने वजीरगंज थाने में तहरीर देकर गबन का मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

15 प्रभारियों को कारण बताओ नोटिस
लक्ष्य के सापेक्ष खरीद न होने पर नाराजगी जताते हुए डिप्टी आरएमओ प्रज्ञा मिश्रा ने कम खरीद वाले केंद्र प्रभारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया। डिप्टी आरएमओ ने क्रय केंद्र पड़री कृपाल, छपिया, हलधरमऊ, इटियाथोक, मुजेहना, रुपईडीह, करनैलगंज मंडी, नबावगंज मंडी, वजीरगंज, बेलसर, मनकापुर, बभनजोत, गोंडा मंडी ए, गोंडा मंडी बी व पसरपुर के प्रभारियों को कारण बताओ नोटिस देते हुए खरीद बढ़ाने की कड़ी चेतावनी दी।
उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रत्येक केंद्र पर नियमानुुसार प्रतिदिन कम से कम 300 क्विंटल धान की खरीद की जानी है। अपर जिलाधिकारी सुरेश कुमार सोनी ने रुपईडीह क्रय केद्र खरीद शुरू न होने पर प्रभारी अमृतेश कुमार गुप्ता को कारण बताओ नोटिस दिया। जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में राइस मिल संचालकों के साथ बैठक कर धान खरीद की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें