फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: चीनी के दाम घटने से मिली राहत

Sat, 03 Oct 2026 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। चीनी के दाम में कमी आने से रसोई का बजट कुछ हल्का हुआ है। पिछले दिनों 60 से 65 रुपये किलो तक बिक रही चीनी अब बाजार में करीब 50 रुपये किलो मिल रही है। थोक भाव घटने का असर खुदरा बाजार पर भी पड़ा है।
विज्ञापन

किराना कारोबारी कृष्ण मुरारी शुक्ल ने बताया कि चीनी के दाम में गिरावट के बाद ग्राहकों को राहत मिली है। बाजार में इसकी उपलब्धता पर्याप्त है और मांग के अनुरूप आपूर्ति बनी हुई है। हालांकि, दूसरी ओर अरहर की दाल के दाम बढ़े हैं। कारोबारियों के अनुसार अरहर की दाल करीब 10 रुपये किलो बढ़कर 120 से 130 रुपये किलो पहुंच गई है। ग्राहक दीनदयाल, श्रीनाथ, विपुल और राजेश ने बताया कि रोजमर्रा की किसी वस्तु के दाम घटने से घरेलू खर्च में कुछ राहत मिलती है। दुकानदारों के अनुसार चीनी की आपूर्ति सामान्य रही तो इसके दाम में फिलहाल ज्यादा उतार-चढ़ाव की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें