फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: अयोध्या के सीमावर्ती गांवों में नहीं आ सकेंगे नाते-रिश्तेदार

Sat, 20 Jan 2024 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह के कारण अयोध्या की सीमा पर बसे जिले के दस गांवों के लोगों के घर अब बाहर से आने वाले नाते रिश्तेदार नहीं आ सकेंगे।
विज्ञापन

सुरक्षा के दृष्टिगत प्रशासन ने यह रोक 22 जनवरी तक लगाई है। अयोध्या सीमा पर सरयू नदी के तटीय क्षेत्रों में पुलिस ने निगरानी के लिए सघन कांबिंग भी शुरू कर दी है। इस दौरान तलाशी लेने व आईकार्ड देखने के बाद ही क्षेत्रीय लोगों को अयोध्या की ओर जाने की अनुमति दी गई।

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर अयोध्या सीमा पर सुरक्षा निगरानी काफी सख्त कर दी गई है। रैपिड एक्शन फोर्स के संग सीमावर्ती, दत्तनगर, दुर्गागंज मांझा, जैतपुर, मांझा राठ समेत आठ गांवों में पुलिस ने कांबिंग की। इस दौरान गांव के लोगों को ताकीद की गई कि 22 जनवरी तक वह अपने रिश्तेदारों व संबंधियों को मिलने के लिए घर न बुलाए। सुरक्षा कारणों से बाहरी लोगों की आमद पर सीमावर्ती इलाके में 22 जनवरी तक रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को भी शिवदयालगंज कटरा, कटरा रेलवे स्टेशन समेत सीमावर्ती इलाकों के प्रमुख स्थानों पर अभियान चलाकर वाहनों की तलाशी कराई गई। सीओ तरबगंज सौरभ वर्मा ने बताया कि 22 जनवरी तक हर दिन इस रूट पर चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें